Monday, June 17, 2024

चौकी कृष्णा नगर पर लगाई शरबत की प्याऊ

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र स्थित चौकी कृष्णा नगर पर थाना प्रभारी रवि त्यागी व चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर द्वारा भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का इंतजाम किया है। चौकी के सामने मीठा शरबत रखवा कर आम लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की है। इसके लिए कोई बाहरी व्यक्ति तैनात नहीं किया है। बल्कि पुलिसकर्मी ही यहां बारी- बारी लोगों को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। जून के महीने में बढ़ते तापमान की वजह ने गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के दिनों में कई सामाजिक संगठनों द्वारा प्याऊ खोलना आम बात है, लेकिन पुलिसवालों को ऐसा नेक काम करते कम ही देखा गया है। जून के महीने में बढ़ते तापमान की वजह ने गर्मी बढ़ गई है।

Read More »

अब एआरटीओ के बाद यहां भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नगर निगम ई रिक्शा चालकों के लिए नया नियम बनाने जा रहा है। अब ई रिक्शा चालकों को एआरटीओ के बाद नगर निगम में भी अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। नगर निगम में रजिस्ट्रेशन के बाद ई रिक्शा को रूट आवंटन होगा। आवंटित रूट पर ही चालक ई रिक्शा चला सकेंगा। नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कई शर्तें भी रखी गई है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह श्रद्धालुओं अथवा यात्रियों के सुविधा और महानगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दृष्टि से उठाया गया एक सकारात्मक कदम है। इस संबंध में महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूली जैसी शिकायतें मिल रहीं थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कुछ कदम उठाने जा रहा है। जिसमें ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के रूट निर्धारण की प्रक्रिया भी शामिल है।

Read More »

गंगा दशहराः श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

मथुरा। कान्हा की नगरी में गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया। मथुरा, वृंदावन, गोकुल, ब्रह्मांड घाट, चिताहरण महादेव समेत ग्रामीण अंचल में भी श्रद्धालुओं ने यमुना में उद्धार डुबकी लगाई। मंदिरों के दर्शन किए। मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा।
गंगा दशहरा पर यमुना स्नान का सर्वाधिक महत्व विश्राम घाट पर माना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना के विश्राम घाट सहित अन्य घाटों पर स्नान करने पहुंचे। सुबह से दोपहर तक लोगों ने स्नान किया। द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन किए। यमुना के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वृंदावन में भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने स्नान किए। मंदिरों में दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। शाम को मंदिरों में फूल बंगला में विराजमान होकर ठाकुर जी ने दर्शन दिए।

Read More »

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा और यमुना में डुबकी

फिरोजाबाद। गंगा दशहरा का पर्व रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कोई गंगा स्नान करने गया, तो किसी ने यमुना जी में ही डुबकी लगाई। स्नान कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर खरबूज, तरबूज और जलेबी का दान किया। पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुछ लोग सोरों गंगा स्नान करने गए, तो कुछ लोगों ने सोफीपुर, चंद्रवाड़, नयाबांस और शंकरपुर के यमुना घाटों पर डुबकी लगाई। स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। कोई ई-रिक्शा और आटो तो कोई अपने वाहन से पहुंचा। स्नान भले ही यमुना में किया, लेकिन भाव गंगा स्नान का ही रहा। इसलिए डुबकी लगाने से पहले श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे लगाए। सोफीपुर में स्नान के बाद किनारे पर स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर पर पूजा की। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। घरों में भी स्नान, दान और पूजन हुआ।

Read More »

अग्रोह विकास समिति ने बांटा मीठा शर्बत

फिरोजाबाद। अग्रोह विकास समिति मुख्य शाखा के तत्वाधान में गंगा दशहरा के पर्व के अवर पर हनुमान रोड स्थित झिंदल बिल्डिंग पर मीठा शर्बत का वितरण किया गया। मीठा शर्बत की प्याऊ का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष मोहनलाल झिंदल ने किया। इस अवसर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अग्रोह विकास समिति समय-समय पर समाज सेवा से जुड़े कार्य करती रहती है। समिति अध्यक्ष मोहन झिंदलन ने कहा कि जलन से बढ़कर कोई भी पुनीत कार्य नहीं है। इस दौरान अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल नवरंग, वेदप्रकाश अग्रवाल, मोहन झिंदल, अमित बंसल, अनिल अग्रवाल, अजय बंसल अज्जू, राजेश अग्रवाल आलोक, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अजय, रमेश चंद्र बंसल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, भारतेंद्र अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल जैन आदि मौजूद रहे।

Read More »

दिव्यांगजनों ने मनाया गंगा दशहरा का पर्व

फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में करबला गली नं. दस में दिव्यांगजनों के लिए जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यागंजनों ने बढ़-चढकर भाग लेकर एक दूसरे को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम की अध्यक्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। इस दौरान बबलू राठौर, डॉक्टर नवीन विद्यार्थी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतू राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश आर्य, जिला सचिव प्रियंका चक, कुसुम शर्मा, इंदिरा, पूनम चाहत, नीलम, बालकिशन, कमलेश, राजेश, असलम, इमरान, मुन्ना आदि मौजूद रहे।

Read More »

महिला ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। जिले की लालगंज कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के विजई का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव की रहने वाली महिला ने रविवार दोपहर पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। फिलहाल अभी घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक महिला मानसिक रोगी थी। इसी वजह से उसने किसी बात से खफा होकर घटना को अंजाम दिया। विजई का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी रतीभान यादव खेती किसानी का कार्य करता है। पहली पत्नी के बच्चे न होने पर उसने आठ साल पहले सोनी (35 वर्ष) के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे रौनक यादव (05 वर्ष), रिमझिम (03 वर्ष) हुए।

Read More »

गंगा दशहरा पर आयोजित हुआ भंडारा और विविध कार्यक्रम

ऊंचाहार, रायबरेली। रविवार को दक्षिण वाहिनी मां गंगा महर्षि गोकर्ण एवं राजा भगीरथ की तपोस्थली गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति एवं गंगा विचार मंच के तत्वाधान में वंदना स्कूल ड्रेस के सहयोग से मां गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाटों व मंदिरों की साफ सफाई की गई। उसके बाद सभी ने पतित पावनी मां गंगा जी की विधिवत पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। उपस्थित लोगों ने मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने घाटों सहित सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करने, पर्यावरण बचाने व वृक्षारोपण करने की भी शपथ ली तथा गंगा किनारे लगे वृक्षों को जल दान किया और लोगों को वृक्षों को इस तपती धूप में सिंचाई करने की सलाह दी गई। अंत में विचार व्यक्त करते हुए संस्था के सचिव वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मां गंगा जी मोक्षदायिनी है, हम सब की प्राण हैं, करोड़ों लोगों की आस्था व जीवन यापन का केंद्र हैं। आज ही के दिन पृथ्वी पर मां गंगा जी का अवतरण हुआ था। इसलिए हम सब आज इस पर्व को गंगा दशहरा के रूप में मनाते हैं।

Read More »

वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

कानपुरः जन सामना डेस्क। भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक आरएसएस प्रचारक डॉ इंद्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय पर्यावरण पखवाड़े के क्रम में पर्यावरण सुरक्षा दिवस मनाया गया।
बताया गया कि अन्य जिलों के अतिरिक्त कानपुर प्रान्त द्वारा पर्यावरण सुरक्षा दिवस गत दिनों मना कर वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्रतिबन्धित पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से अवगत कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गए।
इसी क्रम में आज प्रातः चंद्र शेखर आजाद पार्क, आजाद नगर, कानपुर में उत्तर जिला कानपुर अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव (गुच्चू) की अध्यक्षता में द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया।
जिसमें एक बेल का व दो नीम के पेड़ लगाए गए।
कानपुर प्रान्त अध्यक्ष एड. अतुल निगम ने पार्क में लगे एक महत्वपूर्ण बोर्ड पर लोगो का ध्यान आकर्षित कराया एवं पार्क में मॉर्निंग वॉकर एवं लोगो को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण, जल संरक्षण की अपील की।

Read More »

ऊंचाहार में पेयजल संकटः NHAI ने दो वर्षों से तोड़ रखी है पाइपलाइन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। सरकार के सारे दावे किताबी और झूठे तब नजर आने लगते हैं, जब जिले के सक्षम अधिकारी ही नागरिकों की समस्याओं का हल ढूंढने के बजाए उन पर अफ़सोस जताने लगते हैं।
इस भीषण गर्मी में शहरों में लोग जल की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं रायबरेली जिले ऊंचाहार देहात के अंतर्गत आने वाले अलीगंज सहित दर्जनों मुहल्ले में रहने वाली एक बड़ी संख्या की आबादी विगत करीब तीन वर्षों से पेयजल की संकट से जूझ रही है। ऊंचाहार देहात के प्रधान धनराज यादव ने बताया कि ऊंचाहार देहात के अंतर्गत आने वाले अलीगंज सहित अन्य कई इलाकों में पानी की सप्लाई हेतु दो पानी की टंकी बनी हुई परंतु करीब तीन वर्षों से उसकी मोटर खराब जिसको जल निगम के अधिकारी न तो बनवा रहे हैं और न ही बजट पास कर रहे हैं। जिसका कारण यह कि लोगों दूर दराज से पानी लाकर जीवन यापन करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय यह भी है कि ऊंचाहार देहात के अंतर्गत आने वाले अलीगंज सहित कई वार्डाे में जल का स्तर कम है और नल से पानी भी नहीं निकल रहा है।

Read More »